वह बेरोजगारी से परेशान था। काम की तलाश में कई दिन से शहर में भटक रहा था लेकिन नौकरी नहीं मिली। आखिरकार उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ क्षेत्र का है।
यहां के पीर स्थान गांव में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फंखे में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक जिला मंडी के तहसील बल व गांव समाहां का रहने वाला था। प्रारंभिक छाबीन में पुलिस का दावा है कि बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है।
हालांकि घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद नहीं किया है। पुलिस ने अनुसार अमित कुमार पुत्र जगत राम बद्दी स्थित सुकैम कंपनी में कार्य करता था। लेकिन पिछले दो माह से युवक ने कंपनी को किन्हीं कारणों के चलते छोड़ दिया था।