हिमाचल के जिला सिरमौर के नाहन में महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। यशवंत विहार की रहने वाली इस महिला का कहना है कि 18 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने घर पर अकेली थी।
उसका पति किसी कार्य से बाहर गया था। इसी दौरान विक्रम चिंकारा निवासी हरियाणा उसके घर आया और बातों बातों में उसे लड्डू खाने को दे दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह महिला मूलतः हरियाणा की रहने वाली है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी तलाश की जा रही है।