हमीरपुर-बिलासपुर सड़क मार्ग पर स्थित कंदरौर पुल से मंगलवार देर शाम एक महिला ने अपने बच्चे के साथ सतलुज नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय मछुआरों ने महिला और बच्चे को तुरंत बचाकर बाहर निकाला। महिला और उसका बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि महिला अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हमीरपुर के लड़बड़ोग इलाके की 36 वर्षीय महिला मंगलवार देर शाम कंदरौर पुल के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि इस महिला ने पहले तो अपने बच्चे (चार वर्ष) को सतलुज नदी में फेंका। उसके बाद खुद भी छलांग लगा ली।