फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर पति को रॉड से पीटा

Wed, 06 Apr 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
महिला ने अपने निजी चालक के साथ मिलकर अपने पति की सरेआम लोहे की रॉड से पिटाई कर डाली। बाद में पुलिस ने बीच बचाव किया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां नगरोटा सूरियां बस अड्डे में सोमवार देर शाम पत्नी ने अपने पति की अपनी निजी गाड़ी के ड्राइवर के साथ मिल कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल इंद्र चौधरी के बताया कि पत्नी व उसकी निजी गाड़ी के ड्राइवर की पिटाई से घायल हुआ व्यक्ति हिमाचल पथ परिवहन निगम के देहरा डिपो में चालक है।

वह नगरोटा सूरियां की पंचायत जरोट का निवासी है। सोमवार को वह देहरा से बस लेकर रात को जैसे ही नगरोटा सूरियां पहुंचा और ढाबे पर परिचालक के साथ खाना खाने लगा तो उसकी पत्नी ने अपनी निजी गाड़ी के चालक के साथ मिल कर लोहे की रॉड से उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रूट फेल होने का खर्चा भी हमलावरों पर

बस का रूट फेल होने से सवारियों को हुई परेशानी का खर्चा भी हमलावरों पर डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार पत्नी की निजी गाड़ी के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हमलावरों को बड़ी मुश्किल से हिरासत में लिया। घायल बस चालक को तुरंत नगरोटा सूरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं।

उसे गंभीर अवस्था में टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सूचना हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक को दी।  बस को दूसरे चालक ने देहरा पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की पत्नी और उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। देहरा डिपो के आरएम राजिंद्र पठानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सच्चाई क्या है इसकी छानबीन की जा रही है। निगम के घायल ड्राइवर के बयान ले लिए गए हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजिंद्र पठानिया ने बताया कि बस का रूट फेल होने से सवारियों को हुई परेशानी का खर्चा भी हमलावरों पर डाल दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें