फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई टूटी तो यू ट्यूब पर डाला युवती का वीडियो

Mon, 03 Nov 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सगाई टूटने से खफा होकर युवक ने युवती के साथ मोबाइल पर हुई व्यक्तिगत बातचीत की रिकॉर्डिंग को यू-ट्यूब पर अपलोड कर डाला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने आडियो रिकॉर्डिंग को वीडियो में बदलकर युवती की तस्वीर भी लगाकर युवती को कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।

इससे युवती काफी सहमी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की कुछ माह पहले आरोपी युवक के साथ सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश सगाई टूट गई। तब से युवक युवती को परेशान कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार युवती की सगाई उक्त युवक के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों का फोन पर कई दिनों तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

निजी बातों को रिकार्डिंग करके बना डाली वीडियो

इसी बीच युवक अपनी ही मंगेतर के साथ हुई कई व्यक्तिगत बातों को भी रिकॉर्ड करता रहा, जिसकी युवती को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन कुछ माह पहले जब युवती को युवक की हरकतों पर शक हुआ था, तो उसने युवक से शादी करने से मना कर दिया।

इस पर युवक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बदनाम करने के मकसद से ऑडियो रिकॉर्र्डिंग को वीडियो में बदलकर उस पर उसकी फोटो भी चस्पां कर दी।

बाद में उसे यू-टयूब पर अपलोड कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें