फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब खुला राज, एसपी ने गिरफ्तार किया पति

Sun, 01 Jul 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

केहर गांव में स्मार्ट मोबाइल फोन के पीछे पति ने पत्नी को गला घोंट कर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी को दूसरे कमरे में फंदे पर लटका दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने भी प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के पहलू पर जांच शुरू की। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, देर शाम एसपी मंडी की अगुवाई में टीम ने दबिश देकर पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुकदमा मृतका सरला देवी पत्नी भूपेंद्र पाल निवासी केहर डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह जिला मंडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। चिकित्सा अधिकारी रत्ती ने पुलिस थाना बल्ह में फोन करके सूचित किया था कि एक औरत मृत हालत में अस्पताल लाई गई है।

जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर मृतका के पति भूपेंद्र पाल से पूछताछ की। मृतका के पति ने बताया कि रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था तथा सुबह उसने पाया कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं है। जब उसने तलाश शुरू की तो दूसरे कमरे में दुपट्टे के साथ लटकी हुई मिली।
विज्ञापन


जिसे रत्ती अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया। उधर, मृतका का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल में करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारी ने अपनी राय में गर्दन के पास दबाव को मौत का कारण बताया है।

विज्ञापन

पत्नी के हाथ नया फोन देखकर बौखलाया था पति

एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि हत्या की शाम भूपेंद्र अपनी पत्नी के पास नया मोबाइल फोन देखकर बौखला गया था। वह पूछता रहा कि फोन किसने दिया है? इस बात पर काफी देर बहसबाजी होती रही। उसके बाद भूपेंद्र घर से निकल गया।

देर रात को वह घर आया और झगड़ा शुरू कर दिया। सुबह दो तीन बजे तक झगड़ते रहे। उसके बाद तड़के उसने सभी परिजन एकत्र किए और शोर मचाने लगा कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है।

जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सरला की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसे रत्ती अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें