एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि हत्या की शाम भूपेंद्र अपनी पत्नी के पास नया मोबाइल फोन देखकर बौखला गया था। वह पूछता रहा कि फोन किसने दिया है? इस बात पर काफी देर बहसबाजी होती रही। उसके बाद भूपेंद्र घर से निकल गया।
देर रात को वह घर आया और झगड़ा शुरू कर दिया। सुबह दो तीन बजे तक झगड़ते रहे। उसके बाद तड़के उसने सभी परिजन एकत्र किए और शोर मचाने लगा कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है।
जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सरला की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसे रत्ती अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस को इसकी सूचना दी गई।