फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ के पास हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान जलग्रां निवासी पवना देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक रक्कड़ के समीप बुधवार देर रात करीब 9 बजे जलग्रां निवासी पवना अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पवना पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस चौकी ऊना के प्रभारी सुभाष ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें