हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा मुख्य बाजार के साथ लगती गली में महिला ने एक आशिक मिजाज युवक की खूब पिटाई कर दी। महिला से छेड़ख़ानी करते लोगों ने युवक को देख लिया। पहले लोगों ने खूब पिटाई की, बाद में महिला ने आरोपी युवक को जूतों से जमकर धुन दिया। मौके पर पहुंचे महिला के पति व एकत्रित भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
देर शाम को मुख्य बाजार से गुरुद्वारा साहिब को जाने वाली गली में हंगामा हुआ। पड़ोसी राज्य की एक महिला ने सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी की दुकान सजाई थी। महिला के पति बाजार की तरफ निकले थे। इस बीच महिला को एक युवक छेड़ने लगा। महिला ने साथ ही एक चाय की दुकान चलाने वाले व्यापारी से जाकर बात बताई। इसके बाद दुकानदार ने महिला के पति को मोबाइल पर फोन कर सूचित कर दिया।
माफी मांग कर छुड़ाई जान
मौका देखते ही छेड़छाड़ करने वाला युवक फरार हो गया। महिला के पति व आसपास के दुकानदार ने पीछा कर युवक को तलाश कर लिया। इसके बाद नप मैदान के समीप से धुनाई शुरू कर दी। पांवटा गुरुद्वारा साहिब मुख्य गेट के समीप तक पिटाई करते पहुंचे। इस स्थल पर पहुंचने पर क्रोधित लोगों ने पीड़ित महिला से युवक की पिटाई करने को कहा।
महिला ने भी जूती निकाल कर, युवक को खूब सबक सिखाया। महिला ने बताया कि वह पड़ोसी राज्य से पांवटा पहुंचे हैं। युवक पीछा करते हुए पांवटा पहुंच कर तंग करता रहा। उधर, एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया ने कहा कि इस तरह का देर शाम को मामला आया था, लेकिन आरोपी ने महिला से माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।