फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लौटे व्यक्ति को घर में रहने को कहा तो पीट दिया पंचायत सचिव

Tue, 28 Apr 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच पंजाब के पठानकोट से लौटे व्यक्ति को घर पर रहने के लिए कहा तो उसने पंचायत सचिव को बुरी तरह से पीट दिया। घटना डलहौजी की मेल पंचायत के ललहेड़ गांव की है। पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित पंचायत सचिव भीम सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी पंचायत में एक व्यक्ति अजय कुमार पठानकोट से आया है।

इस पर वार्ड मेंबर के साथ वह पड़ताल में जुट गए। अजय को घर में रहने और नोटिस लगाने के लिए वह गांव गए लेकिन अजय घर पर नहीं मिला। अजय कुमार से फोन पर संपर्क किया तो उसने घर न आने की बात कही और  दुर्व्यवहार करने लगा। इस पर पंचायत सचिव वार्ड मेंबर के घर पहुंचे तो अजय कुमार भी वहां पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी।

अजय ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि शिकायत के आधार पर अजय के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 353, 451, 504, 506 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 व हिमाचल प्रदेश महामारी रोग अधिनियम की धारा 6 के तहत डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें