हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने रौंद दिया। हादसा सेक्टर-9 में वीरवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बीएमडब्ल्यू का टायर युवक के सिर पर से गुजरा है। गंभीर रुप से घायल युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस ने कार व चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वीरवार रात को वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य भी पीजीआई पहुंचे। वीरभद्र सिंह के साले का बेटा अकांश सेन सेक्टर 9 में बूम बॉक्स कैफे चलाते है।
वीरवार सुबह घर के पास ही एक चंडीगढ़ नंबर की बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने अकांश पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी और फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने पुरानी दुश्मनी के चलते अकांश सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है।