वीरभद्र सिंह के साले के बेटे को बीएमडब्ल्यू कार ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने रौंद दिया। हादसा सेक्टर-9 में वीरवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बीएमडब्ल्यू का टायर युवक के सिर पर से गुजरा है।
गंभीर रुप से घायल युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने कार व चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वीरवार रात को वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य भी पीजीआई पहुंचे।
वीरभद्र सिंह के साले का बेटा अकांश सेन सेक्टर 9 में बूम बॉक्स कैफे चलाते है। वीरवार सुबह घर के पास ही एक चंडीगढ़ नंबर की बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने अकांश पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी और फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने पुरानी दुश्मनी के चलते अकांश सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है।
'जानबूझ कर कार चढ़ाई गई'
वीरभद्र सिंह के साले के बेटे को बीएमडब्ल्यू कार ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
अकांश सेक्टर 9 में ही रहता है और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता है। रात को वह शेरा के पास ही रूका था। सुबह वह अपने अन्य दोस्तों के साथ शेरा के घर से अपने घर जा रहा था। घटना के वक्त उसका एक दोस्त भी मौके पर मौजूद था। हादसे के बाद उसके दोस्त ही उसे लेकर पीजीआई गए थे।
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अकांश के दोस्तों की शिकायत पर कार व उसकेचालक की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी शहर से बाहर भाग गया है। पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
वारदात के पीछे भी कारणों का खुलासा नहीं कर रही है। अकांश की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुबह से ही उसको होश नहीं आया है। अकांश मूल रूप से हिमाचल के सोलन का रहने वाला है। अकांश केभाई की 14 साल पहले सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी।