फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव ने की लाखों की गड़बड़ी, गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता के आरोप में पंचायत सचिव भोरंज मनोज कुमार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे हमीरपुर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस के एडीशनल एसपी बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार भोरंज से पहले जाहू और उसके बाद पंचायत बडैहर में तैनात रहा। जाहू और बडैहर के कार्यकाल के दौरान 22 लाख की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई।

वित्तीय अनियमितता पर विजिलेंस में केस दर्ज था। सचिव ने अग्रिम जमानत के लिए हमीरपुर कोर्ट में अरजी लगाई थी, जो पिछले कल खारिज हो गई। इस पर विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें