फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती मामले में गिरफ्तार एजेंट की अकादमी में विजिलेंस का छापा

Sat, 15 Feb 2020 11:38 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना

सार

  • सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठने के मामला
  • अंबाला में गिरफ्तार एजेंट की अकादमी में विजिलेंस का छापा
  • एक लाख 25 हजार की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था आरोपी
  • आरोपी ने विजिलेंस अधिकारियों के समक्ष पूछताछ में कई अहम खुलासे किए 
विज्ञापन
विजिलेंस हिमाचल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार एजेंट की अंबाला में अकादमी सहित अन्य ठिकानों पर छापे मारे। विजिलेंस कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विजिलेंस अधिकारियों के समक्ष पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर ही विजिलेंस ने एक टीम का गठन कर मिलिट्री अस्पताल जालंधर में दबिश दी थी। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने एएसपी सागर चंद्र की अगुवाई में ट्रैप लगाकर बद्दी के पास हरियाणा के मढ़ावाला में सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसे लेने के आरोप में गुरतेज पुत्र जसमेर सिंह तहसील असंध, जिला करनाल को एक लाख 25 हजार की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी युवाओं को झांसे में लेकर मेडिकल में पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये प्रति अभ्यर्थी वसूलता था। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सेना भर्ती के नाम पर पैसे ऐंठने वाले एजेंट से पूछताछ के बाद विजिलेंस ने अंबाला में कई जगहों पर दबिश दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें