फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर लूटे महिला के गहने, सीसीटीवी में कैद हुए ठग

Sat, 22 Jun 2019 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब क्षेत्र में गहने दोगुना करने का झांसा देकर शातिरों ने एक महिला के सारे गहने लूट लिए। महिला को पहले गिरोह के सदस्यों ने रिक्शा पर शहर में घुमाया और फिर उसके गहने उड़ा कर फरार हो गए लेकिन, दिल्ली की नंबर वाली गाड़ी में सवार ठग सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, महिला की शिकायत में ठगी के तरीके की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। शिकायतकर्ता पांवटा निवासी सुषमा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय रमेश गुप्ता ने पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह विश्वकर्मा चौक पर अपने किसी काम से आई हुई थी।

वहां एक महिला सहित तीन लोग उसे मिले। इस दौरान उन्होंने बातचीत शुरू कर दी। सीसीटीवी में कैद वारदात में एक महिला सहित दो युवक सुषमा के साथ दिख रहे हैं। महिला की शिकायत है कि उसके गले से बिना किसी छीना झपटी और विरोध के शातिर जेवरात निकाल ले गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला की मानें तो उसे पहले ई-रिक्शा में घुमाया गया और उसके बाद गहनों को दोगुना करने का लालच भी दिया। इसी बीच ठग महिला के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच टीम ने शिकायत मिलने पर दिल्ली कार के मालिक को ढूंढ निकाला गया है।

पता लगया जा रहा है कि कहीं वाहन भी चोरी का तो नहीं था। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कार का नंबर भी ट्रेस कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें