फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले उपप्रधान ने बनाया वीडियो, रिश्तेदारों पर लगाया बड़ा आरोप

Sat, 08 Jun 2019 08:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

क्षेत्र गगरेट की पंचायत लोहारली के उपप्रधान प्रदीप कुमार उर्फ दीपू ने रात को व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर लोगों से अपील की कि उसे उसके कुछ रिश्तेदारों ने जहर दे दिया है उसे बचा लो। उसके बाद से उपप्रधान लापता हो गया।

विज्ञापन


शनिवार शाम के समय प्रदीप कुमार का शव समीप के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मामला कुछ यूं हुआ कि प्रदीप कुमार दीपू दो रिश्तेदारों के साथ घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहा था। अचानक से प्रदीप कुमार ने रिश्तेदारों से कहा कि वो फल लेने बाजार जा रहा है।

उसके कुछ देर बाद वह व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर लोगों से अपील करने लगा कि उसे उसके इन रिश्तेदारों ने कथित रूप से जहर दे दिया है। वो मरने वाला है, उसे बचा लो। उसके बाद से प्रदीप कुमार लापता था। व्हाट्सएप पर वीडियो देख कर किसी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में मची खलबली

वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने पूरी रात और दिन भर प्रदीप कुमार को कई जगह खोजा गया लेकिन प्रदीप कुमार का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने इस दौरान वीडियो में जिक्र किए रिश्तेदारों से पूछताछ भी की।

पुलिस व्हाट्सएप पर वीडियो बनाने की भी जांच कर रही है।  शनिवार शाम को उसका शव खेत से मिला। बताया जा रहा है कि शव नीला पड़ चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं हो सकता है कि मौत जहर से हुई हो।

थाना प्रभारी गगरेट सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोहारली के उपप्रधान को किसी ने जहर दे दिया है। वो व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर यह बात कह रहा है।

उसके बाद पुलिस ने तुरंत उपप्रधान की तलाश शुरू कर दी। शनिवार शाम पास के खेत में से प्रदीप कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें