फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे की दबंगई, पलटने से बची एसपी की गाड़ी

Tue, 06 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के एक भाजपा विधायक के भतीजे की दबंगई हिमाचल की एक आईपीएस अफसर पर भारी पड़ने ही वाली थी कि एसपी के चालक ने समझदारी से हादसे को टाल दिया। मामला हिमाचल के सिरमौर का है।
विज्ञापन


यहां एसपी सिरमौर का वाहन सोमवार को दुघर्टना का शिकार होने से बच गया। इस हादसे में एसपी सौम्य साम्बशिवन भी बाल-बाल बचीं। यह घटना उस समय पेश आई जब उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विस क्षेत्र से भाजपा विधायक के भतीजे के तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया।

इस दौरान एसपी की गाड़ी बेकाबू होने से दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची।  भाजपा विधायक के भतीजे को भी दबंगई के चलते थाना पहुंचना पड़ा। देहरादून-पांवटा कालाअंब मार्ग पर उसके वाहन ने तेज रफ्तार से एसपी सिरमौर के वाहन को ओवर टेक किया।
विज्ञापन


इसके बाद हवा में बातें करते हुए वाहन पांवटा की तरफ निकला। एसपी सिरमौर की सूचना पर बद्रीपुर नाके पर वाहन को दबोच लिया। पुलिस टीम ने वाहन को जब्त कर विधायक के भतीजे व आरोपी चालक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

नाकाबंदी कर पकड़े, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

सोमवार को एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन अपने वाहन में पांवटा की तरफ रवाना हुई। कटासन मंदिर से कुछ दूरी पर पीछे से एक तेज रफ्तारी सफारी गाड़ी यूपी के विधायक का फट्टा व फ्लेग लगाए पूरी दबंगई दिखाते हुए एसपी सिरमौर की गाड़ी को ओवर टेक करते हुए कट मार कर निकली।

सफारी गाड़ी यूपी 91 एल 7777 नंबर की थी। गनीमत ये रही कि एसपी के चालक सुरेश पाल ने किसी तरह अपने वाहन को नियंत्रित करके पलटने के बचा लिया। इसके बाद आरोपी वाहन को मौके से तेज रफ्तार से भगा कर फरार हो गए।

एसपी ने एसएचओ पांवटा मनीष चौहान को तुरंत सूचित कर दिया। पांवटा के सभी बैरियरों व चौराहों पर नाकाबंदी कर दी गई। विधायक के भतीजे की गाड़ी बद्रीपुर में दबोच ली गई। एसएचओ ने कहा कि यूपी के हमीरपुर विस क्षेत्र विधायक अशोक कुमार चंदेल का भतीजा आकाश सिंह गाड़ी में 5 साथियों समेत सवार था।

वाहन दीपक कुमार चला रहा था। वाहन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का फट्टा व फ्लेग लगा हुआ था। बद्रीपुर चौक पर नाकाबंदी में आकाश सिंह समेत वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि विधायक की गैर मौजूदगी में उनका फट्टा, विस पास व फ्लैग लगा कर वाहन दौड़ाया जा रहा था। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कानून के मुताबिक चालान व उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें