बस अड्डे के टॉयलेट में अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म देकर उसे रोशनदान से बाहर फेंक दिया। युवती खुद फरार होने की फिराक में थी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है।
सिरमौर जिले के ददाहू बस अड्डे के टॉयलेट में सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म देकर उसे रोशनदान से बाहर फेंक दिया।
युवती खुद बस में बैठकर फरार होने की फिराक में थी लेकिन उसे धर दबोच लिया गया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर लिया है। नवजात का डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में कराया जाएगा।