फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई एमसी की टीम पर हमला, डंडे से कर्मी का सिर फोड़ा

Mon, 10 Dec 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर बाजार और रामबाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर तहबाजारियों ने हमला बोल दिया। टनल के पास वापस दफ्तर लौट रहे कर्मचारियों पर तहबाजारियों ने पीछे से हमला बोल दिया।

विज्ञापन


डंडे के वार से एक निगमकर्मी के सिर पर चोटें लगी हैं। देर शाम को इसे मेडिकल के लिए डीडीयू ले जाया गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम की तहबाजारी शाखा की टीम इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर की अगुवाई में सुबह 11 बजे ही लोअर बाजार पहुंच गई।

यहां संडे मार्केट लगाने पहुंचे तहबाजारियों को उठाना शुरू कर दिया। इसी दौरान लोअर बाजार से चार और रामबाजार से दो तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया।

सामान जब्त करते वक्त कर्मचारियों की तहबाजारियों के साथ जमकर बहसबाजी भी हो गई। जैसे ही कर्मचारी टनल से होते हुए वापस अपने कार्यालय लौटने लगे कि कुछ तहबाजारियों ने डंडों के साथ पीछे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


एक कर्मचारी जोगेंद्र सिंह के सिर पर डंडे के वार से खून निकलने लगा। हमले के बाद तहबाजारी भाग गए। बाद में निगम टीम ने आयुक्त और सदर थाने में इसकी सूचना दी। घायल कर्मचारी का देर शाम डीडीयू में मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन

कर्मचारी बोले, बिना पुलिस अब नहीं करेंगे काम

यह पहला मौका नहीं है जब कार्रवाई करने गई नगर निगम की टीम पर तहबाजारियों ने हमला किया हो। इससे पहले लोअर बाजार, आईजीएमसी के पास भी टीम पर हमले हो चुके हैं। दोनों बार पुलिस के जवान भी साथ थे लेकिन तहबाजारियों की हाथापाई के दौरान इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

अब निगम की तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों का कहना है कि बिना पुलिस वे अब कार्रवाई करने बाजार नहीं जाएंगे। जब तक निगम पुलिस की पुख्ता व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक अभियान नहीं चलाया जाएगा। इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। निगम प्रशासन को कर्मचारियों की सुरक्षा की भी व्यवस्था करनी होगी।

अपनी पुलिस तैनात करेगा निगम: मेयर
नगर निगम अपनी पुलिस तैनात करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नगर निगम अपने जवान तहबाजारी कर्मचारियों के साथ तैनात करेगा।-कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें