फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिली अधजली लाश, जिंदा जलाने का अंदेशा

Mon, 07 May 2018 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में गैंगरेप, गोलीकांड के बाद एक और सनसनीखेज मामला आया है। कंडवाल के भदरोया गांव में संपर्क सड़क किनारे एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई है। 

विज्ञापन


पहली नजर में लग रहा है कि 20 वर्षीय युवक को घास और  लकडि़यां इकट्ठी कर उसमें जिंदा जलाया गया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। 

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने भदरोया के पास पुराने डमटाल को जाने वाली सड़क पर एक अधजला शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी कंडवाल के प्रभारी रूपलाल और नूरपुर थाना प्रभारी ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे। युवक को बांस की लकडि़यों के ढेर में जलाने की कोशिश की गई है। शव आधा जल गया है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें