फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने आए थे, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Mon, 14 Apr 2014 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के बंगाणा के पास लठियाणी बाजार में शनिवार देर रात एक बड़ी लूट की वारदात होते-होते बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लठियाणी स्थित यूको बैंक को लूटने की तैयारी में थे।

दूसरे राज्यों में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाजार की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में उन्हें बुधान पंचायत प्रधान शिवनाथ शर्मा मिल गए। उनसे बातचीत कर रहे थे कि लठियाणी निवासी सुरेंद्र कुमार उनके पास आए और बताया कि बाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं।

पकड़े दोनों बदमाश, किए पुलिस के हवाले

उन्होंने अपना कुछ सामान यूको बैंक के पास झाड़ियों में छिपाया है। प्रधान महेंद्र कुमार, शिवनाथ और सुरेंद्र कुमार तीनों उस स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने सामान छिपाया था।

सामान देखने के बाद तीनों बाजार की ओर दोनों व्यक्तियों की तलाश में निकल पड़े। यूको बैंक के पास दोनों व्यक्ति घूमते मिले। सुरेंद्र ने उन्हें पहचान लिया। प्रधान महेंद्र कुमार ने लोगों की सहायता से आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। टीम सहित मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने आरोपियों की ओर से झाड़ियों में छिपाकर रखे गए एक छोटा सिलेंडर, एक बड़ा सिलेंडर, एक कपड़े का बैग, एक गैस कटर तथा एक गरेंडर को कब्जे में लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें