फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे शादी कर वरना तेजाब फेंक दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझसे शादी नहीं की तो तूझ पर तेजाब फेंक दूंगा। या तो मुझसे शादी कर या फिर सुसाइड कर ले। ऐसी ही धमकियां बीटेक की छात्रा को मिल रही है। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक निजी शिक्षण संस्थान का है।
विज्ञापन


यहां बीटेक की छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आए दिन मिल रही जानलेवा धमकियों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

धमकी देने वाला युवक पीड़ित छात्रा का क्लासमेट बताया जा रहा है कि वह आए दिन छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है, जिससे छात्रा काफी परेशान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहपाठी लगातार कर रहा है तंग

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीते दिन वह अपने क्लासरूम जा रही थी, तो रणजीत निवासी दुलैहड़ उसे तंग करने लगा और कहा कि वह उसके साथ शादी करे या फिर सुसाइड कर ले।

इतना ही नहीं, इस दौरान आरोपी रणजीत ने उस पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आए दिन वह उसे कालेज छोड़कर शादी करने का भी दबाव बना रहा है। इस बाबत उनसे अपने परिजनों को अवगत करवाया।

इसके बाद छात्रा ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर दुलहैड़ निवासी युवक रणजीत के खिलाफ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवक की गिरफ्तारी को पुलिस ने टीमें भेज दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें