फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट केसः हिमाचल पुलिस के दो अफसर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में पंजावर और घनारी में पीएनबी के दो एटीएम से हुई लगभग 28.17 लाख रुपये लूट मामले की गाज पुलिस विभाग के दो एसएचओ पर गिरी है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर के आदेशों पर हुई इस कार्रवाई में दोनों थाना प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा दोनों एसएचओ को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है। 24 दिसंबर की रात हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर और गगरेट क्षेत्र के घनारी में पंजाब नेशनल बैंक के दो एटीएम में हुई लूट के मामले में अब तक पुलिस अधिकारियों के हाथ कोई सुबूत न लगने पर पुलिस हेडक्वार्टर ने उन्हें जवाब तलब करते हुए सस्पेंड किया है।

इसमें हरोली थाना के एसएचओ हरजीत सिंह तथा गगरेट थाना के प्रभारी विश्वास वालिया शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

चोरों ने तोड़ दिए थे दो एटीएम

दोनों पुलिस अधिकारियों को एडीजीपी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू के आदेशों पर पुलिस हेडक्वार्टर ऊना में तबदील कर दिया है। मामले की जांच और आगामी आदेशों तक दोनों थानाध्यक्ष हेडक्वार्टर में ड्यूटी देंगे।

वारदात के दौरान चोरों ने दोनों एटीएम को पूरी तरह से तहस-नहस कर डाला था। ऊना पुलिस ने दोनों बैंक शाखाओं में हुई इस बड़ी वारदात के बाद से चौकसी बढ़ाई, साथ ही बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी पड़ताल की गई।

वारदात के बाद आईजी नॉर्थ जीडी भार्गव ने भी मौके का जायजा लिया था। लेकिन इस मामले में दो सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि विभागीय आदेशों के मुताबिक संबंधित थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें