फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी के आरोप में दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 08:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने चिट्टे काकारोबार करने के आरोप में दो नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों से कई खुलासे होने की उम्मीद है।  चिट्टे के मामले से संबंधित बड़े खुलासे होने की भी संभावना है।

विज्ञापन


पुलिस ने चिट्टे के मामले में अब तक 10 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान इनोसेंट ओलोचक्यू और स्टीफन चिडबेम के रूप में की है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली से दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल में 10  नाइजीरियन को चिट्टे के काले कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोलन में चिट्टे के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से दो और आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें