फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में नौ ग्राम चिट्टे के साथ दो विदेशी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम विदेशी मूल के दो नागरिकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से नौ ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। आरोपी ब्रुरी के समीप मौजूद थे।

विज्ञापन


उसी समय पुलिस को इनके पास चिट्टा होने और दोनों के चिट्टे की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चिट्टा बरामद कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान नाइजीरिया व जांबिया निवासियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस इनके नाम व इनके ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दो दिन में लगातार दूसरी सफलता दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने दो छात्रों समेत तीन युवकों चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था।

इस दौरान निजी विश्वविद्यालय के 30 अन्य छात्रों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया गया। विदेशी मूल के आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है और कई आरोपियों के शिकंजे में आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें