फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक के साथ मायके पहुंची थी महिला, भाईयों ने ले ली जान

Mon, 17 Oct 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर विवाहिता बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। महिला मेला देखने के बाद आशिक के साथ मायके पहुंची थी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां दो भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर विवाहिता बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। महिला की शादी ऊना जिला में हुई है जबकि मायका गोहर उपमंडल की एक पंचायत में है। महिला दशहरा उत्सव देखने के बहाने अपने प्रेमी के साथ मायके पहुंच गई।

इस पर गुस्साए भाइयों ने प्रेमी की हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान विजय निवासी ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दशहरे के बहाने प्रेमी के साथ कार में आई थी महिला

पुलिस के अनुसार महिला ऊना से दशहरा घूमने के बहाने अपने प्रेमी के साथ कार से शनिवार देर शाम अपने मायके पहुंची। घर में जब दोनों पहुंचे तो महिला के भाइयों ने अपनी बहन से युवक के बारे में पूछताछ की।

इसी बीच कहासुनी हो गई। बहन के प्रेमी को देख दोनों भाई तैश में आ गए और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में युवक की टांग और बाजू टूट गई। खून से लथपथ युवक भागना चाहता था मगर घायलावस्था में घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में छिप गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल प्रेमी को पहुंचाया अस्पताल, मौत

देर रात करीब दो बजे महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गोहर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब तीन बजे झाड़ियों में खून से लथपथ पड़े प्रेमी को उपचार के लिए गोहर अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों से शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें