फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसस्टैंड पर सरेआम पीट दिया पुलिसवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी बस अड्डे के पास दो भाइयों ने पुलिस के जवान को ही धुन दिया। इस जवान की गलती सिर्फ इतनी थी कि इसने दोनों को गाली गलौज करने से रोका था।
विज्ञापन


इसके बाद क्या था दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते दोनों ने जवान को सरेआम धक्के मारने शुरू कर दिए। वर्दी खींचकर फाड़ डाली और जमकर मारपीट भी की।

वहीं, लोग काफी देर तक यह तमाशा देखते रहे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है।

गिरफ्तार किए दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया।

जहां से उन्हें जमानत मिल गई। वारदात शनिवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड स्थित पुलिस असिस्टेंट रूम में एचएचसी रमेश चंद ड्यूटी पर तैनात था। एक होमगार्ड का जवान भी साथ था।

देर रात आरोपियों की गाड़ी के साथ एक अन्य वाहन की टक्कर हो गई। इस पर दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों की मारपीट से जख्मी हुआ जवान

ड्यूटी पर तैनात रमेश ने उन्हें रोकना चाहा तो दोनों पुलिस जवान से उलझ गए तथा पिटाई कर दी। होमगार्ड जवान ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने देर रात ही हिरासत में ले लिया। मारपीट में एचएचसी रमेश चंद को चोटें लगी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अदालत से दोनों को 10-10 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें