फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, नाके पर दबोचे आरोपी

Sat, 05 Oct 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को ऊझी घाटी के दो युवकों को पांच किलो चरस के साथ दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस की एक टीम नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो युवकों पर पुलिस को संदेह हुआ।

विज्ञापन


जब पुलिस ने इन्हें तलाशी देने को कहा तो दोनों आरोपी घबरा गए। इससे पहले कि वे मौके से भागने में कामयाब होते तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान तिबलू उर्फ शिव (26) निवासी गांव डमचीण, डाकघर फोजल, तहसील व जिला कुल्लू और बीरू (31) निवासी गांव जाकड़ी, डाकघर फोजल, तहसील व जिला कुल्लू से पांच किलो चरस की बड़ी खेप पकड़ी। नशे की खेप मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। युवाओं के पास इतनी बड़ी मात्रा में नशे की खेप मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की।

कहा कि पतलीकूहल पुलिस ने दो युवाओं से पांच किलो चरस की खेप पकड़ी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने चरस की यह खेप कहां से खरीदी थी और इसे कहां बेचा जाना था। इसमें और लोगों के भी जुड़े होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें