फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोज से जबरन उठाने के दोनों आरोपी दो दिन की रिमांड पर, एएसपी करेंगे मामले की जांच

Fri, 28 Feb 2020 01:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के सामूहिक भोज के दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अनुसूचित जाति के लोगों को जबरन उठाने के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच का जिम्मा एएसपी मंडी पुनीत रघु को सौंप दिया गया है। गौर हो कि दोनों आरोपियों के खिलाफ महाशिवरात्रि महोत्सव के छठे दिन यू ब्लाक में शिवरात्रि भोज के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों को जबरन उठाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी सराज से हैं, जिनमें एक जिला परिषद सदस्य है, और दूसरा देवलू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें