पुलिस ने आरोपितों का पोस्टर जारी किया है।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व कमिश्नर की जमीन बेचने वाले जालसाजों का पुलिस ने पोस्टर जारी किया है। आरोपितों ने 2014 में पूर्व कमिश्नर सैयद सिद्दीकी हसन की पत्नी शहरआरा और लखनऊ, हजरतगंज में रहने वाले पोते सैयद हसन के नाम की गुलरिहा के खुटहन की जमीन बेच दी थी।
2019 में जानकारी होने पर उनके कर्मचारी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 1980 में गोरखपुर के कमिश्नर रहे सैयद सिद्दीकी हसन ने पत्नी शहरआरा और लखनऊ के हजरतगंज में रहने वाले पोते सैयद हसन के नाम से गुलरिहा के खुटहन में जमीन खरीदी थी।
जिसकी देखभाल करने वाले ने कोतवाली के शाहमारूफ निवासी शमशुल हक ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में 11 लोग नामजद हैं।