फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले दो लोग गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले हुई दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुलाब दीन सुपुत्र दीन मोहम्मद व हरी चंद सुपुत्र रसालू निवासी देहग्रां तहसील चुराह जिला चंबा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर चरस पकड़ने चुराह उपमंडल के देहग्रां पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया था। इस घटना में एक पुलिस कर्मी को चोटें आईं थीं।

बुधवार को एएसआई यशपाल की अगुवाई में तीसा थाना से चार सदस्यों की टीम उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों में गई थी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने पर लोगों के घरों में ताले लटके मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपड़ोस में भी जानकारी एकत्रित करनी चाही, लेकिन उक्त लोगों को न देखने की ग्रामीणों ने बात कही। देर शाम को पुलिस टीम वापसी तीसा थाना लौट आई थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें