फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बच्चा चोर समझ ट्रक क्लीनर पीटा, ग्रामीणों पर केस

Sun, 01 Sep 2019 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों के बीच एक ट्रक क्लीनर को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह से पीट दिया। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर रामशिला में रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे की घटना में लोगों ने ट्रक क्लीनर के कपड़े तक फाड़ डाले। प्यास लगने पर ट्रक क्लीनर ने बच्चे को नमस्ते कहकर पानी की टंकी के बारे में पूछा था।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लोगों ने अफवाहों की गफलत में हिंसक घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों की पहचान करना शुरू कर दी है। आरोपियों की संख्या डेढ़ दर्जन के करीब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिलासुपर जिले का रहने वाला ट्रक क्लीनर प्यास लगने पर पानी की तलाश में निकला था।

रास्ते में एक बच्चे को देख उसने उसे नमस्ते कहा और पानी की टंकी के बारे में पूछा। पुलिस को बच्चे ने बताया कि उसके अभिभावकों ने उसे बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की जानकारी दी थी। ऐसे में उसे इस व्यक्ति पर शक हुआ और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं, बच्चे को चिल्लाते देख आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने ट्रक क्लीनर की तलाशी ली जिसकी जेब से एक शीशी निकली।
विज्ञापन


लोगों ने इसे बेहोश करने वाली दवा समझकर ट्रक क्लीनर को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में यह शीशी इत्र की निकली। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इस घटना में कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अफवाहें फैलाना भी अपराध है जिसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

घटना के वीडियो से होगी पहचान
मारपीट की घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया है, जो बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। पुलिस इसी वीडियो को आधार बनाकर वीडियो बनाने वाले से लेकर मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें