फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार में पलटा ट्रक, वन वे हुआ ट्रैफिक

Sat, 05 Apr 2014 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार के पास शनिवार सुबह एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में किसी को चोटें तो नहीं लगी लेकिन इससे दोपहर बाद तक ट्रैफिक वन वे रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोहे से लदा यह ट्रक सुबह करीब आठ बजे लक्कड़ बाजार की ओर जा रहा था। इसमें काफी ज्यादा लोहा लदा हुआ था।

जैसे ही लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास चढ़ाई चढ़ने लगा कि अचानक अगला हिस्सा उपर उठ गया। इससे पीछे लदी लोहे की ग्रिल सड़क पर बिछ गई।

इसके बाद यह दोपहर बाद तक ऐसे ही सड़क के बीचों बीच पड़ा रहा। ट्रैफिक पुलिस को यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को वाया छोटा शिमला संजोली के लिए रवाना करना पड़ा।

ट्रैंफिक कंट्रोल रूम के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे तक इस ट्रक से यातायात बाधित हुआ। इससे विक्ट्री टनल और ऑकलैंड टनल के पास लंबा जाम भी लगा रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें