फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में लड़ाई-झगड़े से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 09 Oct 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोनहाट (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के लाधी-महल क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंखोली के खड़कांह गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पिंकी पत्नी विक्रम ने बीती रात अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि आपसी लड़ाई झगड़े के कारण उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि जब पिंकी के ससुराल से फोन आया तो बताया गया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। लेकिन, जब उसके गांव पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी और गले में फंदे के निशान पड़े थे।
विज्ञापन


पुलिस थाना शिलाई को मामले की सूचना देने के बाद पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपने पीछे एक 6 माह का मासूम छोड़ गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिलाई पुलिस थाना प्रभारी मेहर चंद क्रेट ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें