फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल कर्मी ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 31 Dec 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के थाना छोटा शिमला के तहत विकासनगर में एक दैनिक वेतन भोगी सरकारी कर्मचारी ने मंगलवार को अपने सेट नंबर 23 ब्लॉक-ए-17 के बाथरूम में दुप्पटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक माखन सिंह मानसिक रूप से कुछ परेशान था। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रिब्यूनल में दैनिक भोगी कर्मी के रूप में कार्यरत था। इसने मंगलवार को अपने ही घर में दुपटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। यहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने सेट में परिवार के साथ रहता था। देर शाम करीब साढ़े नौ बजे घर वालों ने उसे बाथरूम में लटका हुआ पाया। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें