फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा पिसवाने आई नाबालिग से रेप, मिली सजा

Thu, 31 Dec 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार करने वाले को सात वर्ष की कैद और पांच हजार रूपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है। चंबा में बुधवार को एलडी विशेष न्यायधीश पदम सिंह ने यह फैसला सुनाया। मामले में पीड़ित नाबालिग 23 मार्च 2015 को जब अपने छोटे भाई के साथ गांव के साथ लगते आटा चक्की में गेहूं पिसवाने गई थी।
विज्ञापन


तो वहां पर देश राज पुत्र धियाना गांव कथला पंचायत झज्जाकोठी तहसील चुराह पहले से मौजूद था। देश राज ने उसके भाई को अपनी बातों में फंसा कर मिठाई लाने के लिए भेज दिया। जिसके बाद देश राज ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुराचार किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आपवीती परिजनों को सुनाई।

उसके परिजनों ने यह मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। मामले की पैरवी के दौरान सभी सुबूत आरोपी के खिलाफ पाए गए। लिहाजा देश राज को दुराचार का दोषी मान कर अदालत ने देश राज को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इस केस की पैरवी जिला न्यायवादी एसएस पठानिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें