फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रैक्टर, पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के द्रंग-चनालड़ी मार्ग पर कुलांदर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सोमवार देर शाम हुए इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है मृतकों में एक दंपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार तीन लोग जिला मंडी के मसेरन व भराड़ा गांव के रहने वाले हैं।

वहीं, दो प्रवासी मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

700 फीट खाई में गिरा ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार द्रंग-चनालड़ी मार्ग पर कुलांदर गांव के पास देर शाम करीब आठ बजे ये ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार लोग घास लेकर वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे।

इसी दौरान ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की अस्पताल ले जाते मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार, खालधार बागाचनोगी निवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर लाया गया।

हादसे में मरने वालों में मसेरन गांव निवासी नागेंद्र कुमार, भराड़ा गांव निवासी नानक चंद व उसकी पत्नी मीना देवी की पहचान हो गई। दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों मृतक बिहार मूल के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के साथ बचाव कार्य में जुट गए। अंधेरा होने के कारण बड़ी मुश्किल से शवों को खाई से निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि ट्रैक्टर कुलांदर से नगरोटा की ओर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की कि कुलांदर के पास ट्रैक्टर में छह लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल को अस्पताल पहुंचाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल लाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें