पहले से तैयारी कर बैठी तीन महिलाओं ने आपसी रंजिश के चलते एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, ये महिला के बाल काटकर भी अपने साथ ले गई। यह सनसनीखेज मामला शिमला के साथ लगते रोहड़ू का है।
यहां जमीनी विवाद के चलते एक परिवार की दो महिला तथा एक युवती ने एक महिला की पहले पिटाई की और फिर उसके बाल काट दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
पीड़िता शक्ति नगर रोहड़ू निवासी डोला देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर बाद वह बच्चे को लेने स्कूल जा रही थी। बाजार में मक्खी नाला के पास रिंकू देवी पत्नी रतन जिंटा, मोनिका पुत्री रतन जिंटा तथा रतन जिंटा की माता रूकमी ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की।