फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में तीन बड़े हादसे, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में तीन अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा किन्नौर जिले के पांगी नाला के पास एनएच-5 पर हुआ। यहां चट्टानों की चपेट में आकर एक पिकअप ट्राला चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार चंद्र शेखर पुत्र नर पाल चंद्र गांव सुन्नम निवासी जिला किन्नौर पिकअप नंबर एचपी 25 ए 7799 पर गाड़ी में रेता लोड करके रिकांगपिओ की ओर जा रहा था।

अचानक पहाड़ी से गिरी चट्टानों के कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लगातार पत्थरों के गिरने के कारण चंद्र शेखर के शव को पहाड़ी से निकालने में पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन सतलुज नदी में जा समाया।
विज्ञापन

भाजपा नेता की गाड़ी लुढ़की, एक की मौत

उधर, शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर सोलन से करीब तीन किमी दूर रबौण के पास उदय विहार के सामने एक तेज रफ्तार गाड़ी के खेत में लुढ़क जाने से उसमें सवार जम्मू के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य सवार को चोटें पहुंची है।

गाड़ी सोलन के ही एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे का है। जब होंडा सिटी कार में सवार दो युवक सोलन की ओर जा रहे थे। तभी आंजी से पास कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। पुलिस ने मृतक की पहचान शेर सिंह (23) निवासी किश्तवाड़ जम्मू के रूप में हुई है।

घायल युवक की पहचान ओम प्रकाश निवासी कुनिहार के रूप में हुई है। घायल हालत में उसे सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद का ड्राइवर है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई

पांवटा से कालाआंब एनएच मार्ग पर ग्राम सूरतपुर स्थित एक इकाई के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोमवार को देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में जख्मी बाइक सवार बलवान सिंह (33) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव व पोस्ट ऑफिस नंगल तहसील इंद्री जिला करनाल हरियाणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्रक नंबर एचपी 17बी-4619 को लेकर चालक रज्जाक पहुंचा। सूरजपुर मालवा कॉटन इकाई के समीप चालक ने कच्चे मार्ग पर साइड में ट्रक को खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक अपने घर चला गया। परिचालक रात को खाना खाने के बाद ट्रक में ही सो गया।

सोमवार को देर रात करीब सवा 1 बजे खड़े ट्रक के पीछे किसी चीज के टकराने की आवाज आई। आवाज से नींद खुलने पर परिचालक ने खिड़की खोल कर बाहर देखा। सामने सड़क पार से एक व्यक्ति ने कहा कि नाहन की तरफ से आ रही एक बाइक एचपी-17सी 8174 तेज रफ्तार से खड़े ट्रक के नीचे आ गया है। हादसे में बाइक चालक ने बुरी तरह जख्मी होने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें