अपनी 11 साल की मासूम से ही एक दरिंदे ने हैवानियत कर डाली। जब तक मां खेत से वापस लौट पाती, यह शख्स बाप बेटी के रिश्ते को तार तार कर चुका था। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के ज्वाली का है।
यहां नगरोटा सूरियां के एक गांव की महिला ने अपने ही पति पर बेटी से रेप का केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 3 मई को नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। महिला ने बताया कि पति के जाने के बाद वह भी बेटे के साथ गेहूं की कटाई करने खेतों में चली गई।
उसकी 11 साल की बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी पिता आया और बेटी के साथ रेप कर दिया। जब शाम को मां बेटे खेत से लौटे तो देखा कि बेटी बेसुध बिस्तर पर लेटी हुई थी। जब उसे उठाया और तो उसने बताया कि उसके साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
वहीं, ऊना के उपमंडल अंब के तहत एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया गया। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत अंब पुलिस थाना में की। पुलिस जांच शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले किसी ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के परिजन इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अंब पुलिस थाना पहुंचे। लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस पहले बच्ची का मेडिकल करवाने की बात पर अड़ी है। इसके चलते मंगलवार देर सायं बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब पहुंचे। लेकिन, अस्पताल में महिला डाक्टर न होने के कारण मेडिकल नहीं हो पाया।
बुधवार को अंब अस्पताल में फिर से बच्ची को मेडिकल के लिए लाया गया, लेकिन कुछ कारणों के चलते बच्ची को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला संगीन है। इसलिए बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।