फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर से गहने और नकदी ले उडे़ शातिर, अंतिम रस्में निभाने गया था परिवार

Sun, 28 Apr 2019 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड-8 में एक घर से चोरों ने दिनदहाड़े गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार अपनी भाभी के घर अंतिम रस्म निभाने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर गया था। दिन के समय चोर घर में घुसकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। शाम को लौटने के बाद चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुजानपुर के वार्ड 8 निवासी विजय भरत दीक्षित पुत्र स्वर्गीय भूदेव शर्मा का परिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला। सुजानपुर से 2 किलोमीटर दूर टिहरा में अपने भाई के घर भाभी के निधन पर अंतिम रस्में निभाने के लिए शरीक हुए। पूरा दिन वहां पर रहने के बाद जब शाम को वह घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो घर के भीतर मौजूद अलमारियां चोरों ने खंगाली हुए थीं। सामान बिखरा पड़ा था। एक अलमारी से सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके साथ ही नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किए थे। चोरी की सूचना पीड़ित परिवार ने सुजानपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन


देर शाम को पुलिस ने घटनास्थल पर आकर छानबीन की। इससे पूर्व वार्ड-2 में भी चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर से नकदी और गहने चुराए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें