फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार की नकदी चुराकर भागे शातिरों ने पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ा दी कार

Wed, 11 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार की नकदी चुराकर भागे शातिरों ने पुलिस कर्मचारियों पर कार चढ़ा दी। पांवटा साहिब में एक दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी चुराने के बाद कालाअंब बैरियर को तोड़कर शातिर लुटेरे हरियाणा की ओर निकल गए।

विज्ञापन


बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोकना चाहा तो शातिरों ने पुलिस जवानों पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इससे नाके पर तैनात एक पुलिस जवान घायल हो गया।

उसे मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में चार-पांच लोग सवार थे। कालाअंब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे पांवटा साहिब में शातिरों ने अमर प्रकाश की दुकान के शटर का ताला रॉड से तोड़कर दुकान के भीतर प्रवेश किया। दराज को उखाड़ कर कैश और सिक्कों से भरे बैग समेत कुल 40 हजार से अधिक राशि ले उड़े।

सीसीटीवी कैमरे में वाहन और नकाबपोश शातिरों की गतिविधियों कैद हुईं। इसके बाद सभी सीमाओं को सील किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद करीब साढ़े 6 बजे कालांअब बैरियर में गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस कर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

इसमें कालाअंब पुलिस के कांस्टेबल बृज मोहन के पांव में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एसएचओ संजय कुमार, एएसआई हेमराज और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन

क्या कहते हैं एएसपी

इसके बाद मौके से कार चालक हिमाचल की सीमा से हरियाणा की ओर फरार हो गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गाड़ी को ट्रेस कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह वही गाड़ी है, जिसमें सवार होकर शातिर पांवटा से चोरी करके भागे थे।

यह गाड़ी पंचकूला से चोरी हुई थी। करीब पांच बजे पांवटा में वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर इस गाड़ी में कालाअंब बैरियर को तोड़ते हुए हरियाणा की तरफ भागे हैं। उन्हें दबोचने के लिए टीमें भेजी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें