फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ दिनदहाड़े चुराए 50 हजार

Sat, 29 Oct 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा में शातिर लुटेरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ कर 50 हजार नकदी उड़ा ली। यह वारदात देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर मेगा मार्ट शोरूम के समीप हुई। दो अज्ञात युवक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर शोरूम के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शमशेरपुर के शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सूरजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने दोपहर को पांवटा के एचडीएफसी बैंक शाखा से 50 हजार राशि निकाली। इसके बाद अपने परिवार के साथ शॉपिंग को शमशेरपुर स्थित विशाल मेघा मार्ट में पहुंचे। कार को बाहर पार्क कर कांप्लेक्स के भीतर चले गए। कहा जा रहा है की इस बीच पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात लोग कार के समीप पहुंचे। 

कार के शीशे तोड़ कर भीतर से 50 हजार राशि उड़ा ली। इसकी तुरंत पुलिस को सुचना दे दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शोरूम के बाहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जिस से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोचा जा सके। गौरतलब है कि फेस्टिवल सीजन में इन दिनों पुलिस की नाकाबंधी बढ़ा दी जाती है। 
विज्ञापन


ऐसे में भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात से आम जनता भी दहशत में है। इससे झपटमार, लूटमार व चोरे गिरोह के हौसले खूब बुलंद होने का पता चलता है। पिछले कुछ वर्षों में आधा दर्जन से अधिक इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। बैंक के आसपास झपटमार गिरोह सदस्य रैकी करते हैं। 

शुक्रवार को हुई वारदात में भी ऐसा ही लग रहा है कि गिरोह सदस्य बैंक से पैसे निकलने से शमशेरपुर विशाल मेगा मार्ट शोरूम तक पीछा करते रहे। इसके बाद मौका मिलते ही कार का शीशा तोड़ कर नकदी पर हाथ साफ करने में सफल हुए। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की फोटो मिलने की उम्मीद है जिससे आरोपियों को दबोचा जा सके। 

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। पांवटा शहरी क्षेत्र और राज्य सीमा पुलिस बैरियर और नाके को सूचना देकर सतर्क किया गया है जिससे आरोपियों को शीघ्र दबोचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें