फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू से चौकीदार की लड़ाई, दोनों की मौत

Fri, 11 Apr 2014 04:12 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी क्षेत्र में खेतों से गुच्छी निकाल रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान लड़ाई के बीच दोनों गहरी खाई में जा गिरे और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विजय कनेन के यहां चंद्र बहादुर चौकीदार था। बीते सात अप्रैल को वह गुच्छी लाने के लिए जंगल की ओर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन भी चंद्र कुमार का सुराग नहीं लगा तो नौ अप्रैल को लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

बुधवार देर शाम को करनेड़ी में काली ढांक में चंद्र कुमार का शव बरामद हुआ। पास में ही एक भालू का शव भी पड़ा था। पुलिस ने जांच में पाया कि चंद्र बहादुर ढांक में गुच्छी की तलाश कर रहा था, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


दोनों लड़ाई के दौरान गहरी खाई में जा गिरे। बहादुर सिंह मिट्टी के ढेर पर गिरा था तो भालू पहले पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ टूट गया।

ननखड़ी चौकी प्रभारी एएसआई हरी सिंह ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए चौकीदार का शव ननखड़ी ले आई है। जबकि वन विभाग  की टीम ने भालू के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें