फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी परिसर भरमौर में फिर टूटे दान पात्रों के ताले

Mon, 14 Jan 2019 09:53 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर के चौरासी परिसर में चोरों ने फिर से सेंध लगाई है। शुक्रवार रात के समय चोरों ने दान पात्रों के ताले तोड़कर दान की राशि पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने दानपात्र टूटे देख मंदिर प्रबंधकों और पुजारियों को सूचित किया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। चौरासी परिसर में डेढ़ महीने के भीतर यह चोरी की दूसरी वारदात है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मंदिर परिसर में पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने लखना माता मंदिर व नरसिंह भगवान मंदिर के बाहर रखे दान पात्रों के ताले टूटे देखे। माजरा चोरी का प्रतीत होते ही उन्होंने मंदिर प्रबंधकों और पुजारियों को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने दानपात्र के आसपास से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं लेकिन कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

सीसीटीवी पड़े हैं खराब

दानपात्र से चोरी की गई राशि का भी फिलहाल अनुमान नहीं लगाया जा सका है। एडीएम पीपी सिंह ने बताया कि दान पात्रों के ताले तोड़ने के मामले को लेकर पुलिस विभाग को जांच करने के आदेेश दिए गए हैं।

साथ ही इस दान पात्रों की चोरी को लेकर तहसीलदार फकीर चंद को सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा है। चौरासी परिसर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मंदिर में निगरानी के मकसद से स्थापित सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। यही वजह है कि चोरी की वारदातों का सुराग नहीं मिल पा रहा है। हैरत की बात है कि इसे ठीक कराने की जहमत भी नहीं उठाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें