फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात महासू देवता मंदिर में चोरी

Fri, 24 Oct 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात शिमला के साथ लगते रोहड़ू के संदौर गांव में महासू देवता मंदिर में लाखों की चोरी हो गई है। चोरों ने लाखों रुपये की संपति पर हाथ साफ किया है। देर रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरों ने देर रात मंदिर के मुख्य गेट के ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने आया तो उसने देखा की गेट का ताला टूटा हुआ है। मंदिर का सेफ तोड़कर सामान चोरी किया गया है।

उसने तुरंत इसकी सूचना देवता के मोहतमीन जोगिंद्र सारटा को दी। मोहतमीन ने पुलिस को तुरंत वारदात की सूचना दी। डीएसपी रोहडू ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


ये जेवरात हुए चोरी
चोरों ने मंदिर से चांदी के छत्र, चांदी के दो छोटे छत्र, चांदी के डोरिये, सोने का एक छोटा छत्र, सोने की गिनिया, चांदी के सिक्के, चांदी के धागले सहित दस हजार रुपये की नगदी भी चुराई है। पुलिस चुराए गए सामान की कीमत मात्र एक लाख रुपये ही आंक रही है।

डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए नाके लगाए गए हैं। पुलिस की टीमें चोंरो की तलाश कर रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें