फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर से राशन चोरी करते पकड़े

Tue, 27 May 2014 08:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास का साढ़े पांच क्विंटल राशन ट्राले में लदा हुआ पकड़ा गया है। इस ट्राले में गेहूं, चावल व दाल की बोरियां भरी हुईं थीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ शातिर इसे चोरी कर ले जा रहे थे। घटना के समय मंदिर न्यास का स्टोर इंचार्ज छुट्टी पर था। मंदिर के राशन में हेराफेरी सामने आने से न्यास प्रशासन भी सकते में आ गया है। मंदिर न्यासाध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर ने मंदिर अधिकारी को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दोपहर के समय मंदिर न्यास अधीक्षक ने स्टोर के पास एक जीप ट्राला खड़ा देखा। इसमें राशन की बोरियां लदी हुई थीं। जीप में बोरियां देखकर अधीक्षक को शक हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने ड्राइवर का पता कर पूछा तो उन्होंने मंदिर से राशन लेने की बात कबूली। अधीक्षक के जांचने पर इसमें 5 किवंटल गेंहू, 25 किलो दाल तथा 25 किलो चावल की बोरी पाई गई। उन्होंने मंदिर अधिकारी को सूचना दी।

फिलहाल मंदिर न्यास प्रशासन ने राशन जब्त कर लिया है लेकिन अभी तक ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं हुई है। अब सबाल उठना लाजिमी है कि स्टोर से राशन किसने जारी किया तथा इसमें कौन दोषी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें