मंडी गोबिंदगढ़ के गांव माजरी में रूलदा सिंह पुत्र हरचरन सिंह (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की बेटी सरबजीत कौर ने बताया कि उसके पिता का एक साल से लखविंदर सिंह लक्खा, हरविंदर सिंह गोलू, अरविंदर सिंह, बलजीत सिंह और मिंटू फिरोजपुरिया से जमीनी विवाद चल रहा था।
उन लोगों ने धोखे से उनकी एक किला जमीन जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बनती थी जबरन उसके पिता से कागजों पर अंगूठा लगवाकर हड़प ली। इससे सरबजीत परेशान रहने लगे। मानसिक परेशानी के कारण वह 18 दिनों से घर से लापता थे।
पिता की गुमशुदगी की शिकायत उन्होंने खेड़ी नौध सिंह पुलिस स्टेशन में दी थी। पुलिस ने बताया कि रूलदा सिंह के शव के पास से सल्फास की शीशी भी मिली थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं गांव के सरपंच मस्तान सिंह, पूर्व सरपंच मलकीत कौर ने घटना की जांच बारीकी से करने की अपील की है।