कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम में सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शातिर लाखों का सामान ले उड़े हैं।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के बीसीएस स्थित कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम में सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शातिर लाखों का सामान ले उड़े हैं। शनिवार देर रात शोरूम की दीवार तोड़कर शातिर अंदर घुसे और कंप्यूटर, मोबाइल और दूसरा सामान लेकर फुर्र हो गए।
शोरूम के मालिक को सुबह वारदात का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान मालिक रविद्रं ठाकुर की शिकायत पर रविवार को चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शातिर बीसीएस स्थित रविंद्र ठाकुर के कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और यहां से कंप्यूटर, मोबाइल सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। सुबह रविंद्र दुकान पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक शातिरों का पता नहीं चल सका है।