फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर गई महिला से बाइकर्स ने लूटी चेन

Mon, 08 Dec 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राममनोहर लोहिया पार्क में मार्निंग वॉक कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया, मगर बदमाश शालीमार गार्डन की ओर भाग निकले। घबराई महिला ने चेन लूट की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी शिल्पी शर्मा रविवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए राममनोहर लोहिया पार्क गईं थीं। करीब आठ बजे वह घर जाने के लिए पार्क से निकलीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी ओर आए।

पास आते ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और चेन तोड़कर भाग। महिला ने शोर मचाया, मगर बदमाश तब तक भाग चुके थे। घबराई महिला ने परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति मौके पर पहुुंचे और उन्हें घर ले गए। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि पुलिस को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें